अल्मोड़ा: सांस्कृतिक विरासत को सहेजती हुक्का क्लब की रामलीला मंचन, दूसरे दिन इन कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों का मोहा मन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा रामलीला महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

रामलीला मंचन

जिसके द्वितीय दिवस पर दशरथ विश्वामित्र संवाद, ताड़िका सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन के कार्यक्रम का मंचन किया गया, दर्शकों द्वारा पात्रों के अभिनय को खूब सराहा गया, ताड़िका वध और गौरी पूजन दर्शकों की विशेष पसंद बना। द्वितीय दिवस पर दर्शकों का सैलाब भी देखने को मिला।

यह रहें मुख्य अतिथि

इससे पूर्व द्वितीय दिवस की रामलीला का उद्घाटन पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सहित विशिष्ट अतिथि के रूप आनंद सिंह बगड़वाल, केवल सती, मीना भैसोड़ा और बिना नयाल ने किया।‌ मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र जोशी ने लक्ष्मी भण्डार की तारीफ करते हुए कहा कि संस्था रामलीला मंचन को आज भी अपनी धरोहर के रूप में संभाल रही है और इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होने देती है। श्री लक्ष्मी भंडार अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत को सहेजे हुए है। संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने सभी अतिथितो का स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।

रहें उपस्थित

रामलीला मंचन मे मुख्य रूप से हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल, राजेंद्र तिवारी, पूर्व सभासद विजय चौहान, दीवान बिष्ट, अजय चौहान, रोहित साह,अजय साह,  प्रियंका भट्ट, गायत्री तिवारी, वर्षा त्रिपाठी, रोहित साह, त्रिभुवन गिरी महाराज, ललित मोहन साह, मनोज साह भट्ट, अभय शाह, विनोद गिरी गोस्वामी, नारायण सिंह बिष्ट, राजा पांडे,  सुमित शाह, दीक्षा साह, सुबोध नयाल, पूजा थापा, आकांक्षा आर्या, मीनाक्षी अग्रवाल, मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी, अजय साह, संजय साह, सुंदर, कमल वर्मा, अंकित कुमार, हर्षवर्धन वर्मा, यश साह अभय उप्रेती, कंचन बिष्ट, अमित साह, नीलम भट्ट, हर्षित जोशी, मानस वाणी, अंकित बोरा, ममता वाणी, गौरव् तिवारी, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, साक्षी जोशी, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।