अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में हो सकती है कांग्रेस से प्रियंका गांधी की जनसभा, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है‌। जिसमें यह खबर सामने आ रही है‌ कि अल्मोड़ा की संसदीय सीट में जल्द ही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा हो सकती है।

कांग्रेस पदाधिकारियों की अपील

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बताया कि अभी फिलहाल राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर निर्देश नहीं मिले हैं। लेकिन पार्टी पदाधिकारियों की ओर से अल्मोड़ा में प्रियंका गांधी की जनसभा करवाए जाने को लेकर अपील की गई है। जिसमें पदाधिकारियों की ओर से स्टार प्रचारक के रूप में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का नाम भेजा गया है।