अल्मोड़ा: इंद्रमोहन पंत को आईआईटी गेट परीक्षा में मिली 19वीं रैंक, प्रो.इला साह ने जताया हर्ष

सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में प्रोफेसर इला साह के शोध छात्र इंद्रमोहन पंत ने IIT Gate की परीक्षा 19वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता पर हर्ष का माहौल है।

प्रो इला साह के निर्देशन में कर रहे  शोध

इंद्रमोहन पंत  वर्तमान समय में  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,परिसर अल्मोड़ा में समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो इला साह के निर्देशन में शोध कर रहे हैं। कपकोट सिलकानी, बागेश्वर  निवासी इंद्रमोहन ने इससे पूर्व यूजीसी नेट-जेआरएफ की तीन बार परीक्षा उत्तीर्ण की है।  उन्होंने IIT GATE परीक्षा 2 बार उत्तीर्ण की है। इस बार पूरे भारत में 19 वी रैंक  के साथ IIT गेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

जताया हर्ष

समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो इला साह ने शोध छात्र इंद्रमोहन पंत की इस बड़ी सफलता पर हर्ष जताया है।