अल्मोड़ा: वनाग्नि को लेकर हुआ कार्यक्रम, हंस फाउंडेशन का निर्णय, फायर फाइटरों को दिया जाएगा इतने लाख का दुर्घटना बीमा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में वन‌ चेतना केंद्र एनटीडी में सोमवार को वनाग्नि को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फायर फाइटरों का कराया सामूहिक दुर्घटना बीमा

मिली जानकारी के अनुसार जिसमें सिविल व सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी की ओर से फायर फाइटरों से वनाग्नि के कारणों की जानकारी ली। इसके साथ ही कहा कि कहा कि वनाग्नि नियंत्रण के लिए वन विभाग और हंस फाउंडेशन मिलकर कार्य करेगा। वहीं इस कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन के परियोजना प्रबंधक नागेंद्र तंगवान ने फाउंडेशन ने कहा कि परियोजना के तहत फायर फाइटरों का सामूहिक दुर्घटना बीमा कराया जा रहा है। इस साल बीमा राशि बढ़ा कर दस लाख कर दी गई है। साथ ही हंस फाउंडेशन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में ताकुला, हवालबाग व साथ ही चयनित गांवों में फायर किट भी दी जाएगी।

दी धनराशि

इस दौरान हंस फाउंडेशन व वन विभाग की ओर से हंस वनाग्नि प्रबंधन समितियां जैचोली, भेटा, बारशीला, चौसली, टाटीक, मनाऊ, ज्योली की समितियों को सम्मानित कर प्रोत्साहन के रूप में दस-दस हजार की धनराशि दी गई।