अल्मोड़ा: पंत जयंती पर हुए कार्यक्रम, हुई प्रतियोगिता, NBU INTERNATIONAL स्कूल को मिला दूसरा स्थान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 137वीं जन्म जयंती बीते कल मंगलवार 10 सितंबर को अल्मोड़ा नगर में धूम धाम से मनाई गई।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस मौके पर रैमजे इंटर काॅलेज अल्मोड़ा में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दूसरे स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें NBU INTERNATIONAL स्कूल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। स्कूली विजेताओं को पुरुस्कार वितरित किये गए। इस कार्यक्रम में NBU INTERNATIONAL स्कूल ने उत्तराखण्ड के मेले, कौतिक की झलक दिखाई‌‌। जैसे- बग्वाल, उतरायणी, नंदा देवी, स्याल्दे द्वाराहाट आदि की झलक दिखाई। जिसमें NBU INTERNATIONAL स्कूल को इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। NBU INTERNATIONAL स्कूल नियर रोडवेज वर्कशॉप लोअर माल रोड अल्मोड़ा पर स्थित है। 

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रिंसिपल शोभा कांडपाल, वाइस प्रिंसिपल पूर्वी चौधरी, प्रबंधन प्रमुख – आनंद गौनी, शैलू पांडे, रेखा, प्रीति, कुमारी पूजा, पूजा नयाल, अंकिता, अनीता, गुड्डी आदि मौजूद रहें।