अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर धरना जारी है।
दी आंदोलन की चेतावनी
जिसमें आज सर्वदलीय संघर्ष समिति ने साप्ताहिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर जल्द डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग उठाई। इस मौके पर नगर के माल रोड स्थित गांधी पार्क में आयोजित धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि संघर्ष समिति विगत कई वर्षों से डीडीए की समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार उनकी अनसुनी कर रही है। उन्होंने कहा कि डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
यह लोग रहें मौजूद
धरना प्रदर्शन में समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शहाबुद्दीन, ललित मोहन, प्रताप सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, रोबिन मनोज भंडारी, आनंद सिंह बगड़वाल, हेम चंद्र तिवारी, प्रत्येश पांडे, नवीन चंद्र जोशी, चंद्रमणि भट्ट, एमसी कांडपाल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।