अल्मोड़ा: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार, विभिन्न संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहा पर विरोध प्रदर्शन किया।

उठाई यह मांग

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर आक्रोश जताया और केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठाई।

रहें मौजूद

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल नयाल ,यतेंद्र नाथ गिरि महाराज महामंडलेश्वर, कनवाल जिला उपाध्यक्ष, कैलाश शर्मा पूर्व विधायक , रोहित कुमारता नगर मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, वेद प्रकाश जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद, जगत भट्ट ,अमित साह, मोनू, अभिषेक  जोशी,सिकंदर पवार,  हिमाल शर्मा, प्रकाश लोहनी, सौरभ वर्मा, जगमोहन बिष्ट, दिव्या जोशी, कमलेश भट्ट ,बंटी कुमार आदि मौजूद रहे ।