अल्मोड़ा: पुलिस का जन जागरूकता अभियान, माँ अम्बे इंस्टियूट नर्सिंग काॅलेज में लगाया जागरूकता सेशन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा अल्मोड़ा जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जागरुक भी किया जा रहा है।
  
जागरूकता अभियान

इसी क्रम दिनांक 03.09.2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद‌ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में धारानौला चौकी प्रभारी उ0नि0  दिनेश परिहार व हे0कानि0 आसिफ हुसैन द्वारा माँ अम्बे इंस्टियूट नर्सिंग कालेज अल्मोड़ा में साईबर अपराध व नशा मुक्त अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

साइबर अपराध जागरूकता‌ अभियान
   
वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया। 

नशा मुक्त अभियान जागरुकता
           
अभियान के तहत उपस्थित छात्र- छात्राओं व कॉलेज स्टॉँफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले,गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस को तत्काल सूचना पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें।

गौरा शक्ति‌ की दी जानकारी
          
महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया। नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन गोवा

नवीन कानूनों की जागरूकता
      
इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।