अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में थानाध्यक्ष चौखुटिया उ0नि0 सतीश चन्द्र कापड़ी द्वारा धाम देवल चौखुटिया में चल रही रामलीला मंचन के दौरान आम जनमानस,थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज स्याल्दे, अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं वथानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 रमेश कुमार, हे0कानि0 त्रिलोक सिंह द्वारा डॉ0 लीलाधर भट्ट राम विद्या मंदिर इंटर कालेज ताकुला सोमेश्वर के छात्र-छात्राओं को साईबर अपराध, महिला अपराध, नशे के दुष्परिणामों एवं नशा मुक्त अभियान के तहत जानकारी देकर जागरुकता अभियान चलाकर विभिन्न विषयों में जानकारी दी गयी। साथ ही नवीन कानूनों की भी जानकारी दी।