अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
सड़क पर यातायात हुआ बाधित
मिली जानकारी के अनुसार बारिश से जिले की चार ग्रामीण सड़कों पर मलबा आ गया। मलबा व बोल्डर आने से आवाजाही बाधित हो गई। सोमवार को मलबा व बोल्डर आने से वृद्ध जागेश्वर, खैरना-रानीखेत-भूजांग, सतगोड़ी-चामड़ी-कुलस्यारी और तड़ाग-तड़खोला ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही बाधित हो गई। इससे सड़क से जुड़े लोगों का मुख्य मार्गों से संपर्क टूट गया। जेसीबी की सहायता से सड़क पर आए मलबे को हटाया गया। शाम तक वृद्ध जागेश्वर के अलावा अन्य सभी सड़कों पर आवाजाही सुचारू की।