अल्मोड़ा: पदोन्नति के बाद निरीक्षक बने राजीव उप्रेती, एसएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

अल्मोड़ा: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेशों के क्रम में जनपद अल्मोड़ा के उपनिरीक्षक राजीव उप्रेती को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

विशेष ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन

जिस पर आज दिनांक 25 जून 2026 को अल्मोड़ा पुलिस कार्यालय में एक विशेष ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री चंद्रशेखर घोडके ने उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने श्री राजीव उप्रेती के कंधों पर तीसरा स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति का अलंकरण प्रदान किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने नवनियुक्त निरीक्षक राजीव उप्रेती को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उप्रेती के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।