अल्मोड़ा: हर्षोल्लास से मनाई गई रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती, बड़ी संख्या में भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा में भगवान रामकृष्ण परमहंस जी की 191वीं जयंती हर्षौल्लास के साथ मनाई गई।

बड़ी संख्या में पंहुचे भक्त

जिस पर इस पावन दिन की प्रातः बेला पर साधुजनों ने मंगल आरती और वैदिक मंत्रोच्चार किया। उसके बाद होम के साथ ही भक्तजनों ने पुष्पांजलि दी। राजकीय शिशु सदन के बच्चों, नारी निकेतन,किशोर बाल गृह के बच्चों ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किये। शारदा मठ की तरफ से ऊनी कपड़ों तथा रामकृष्ण कुटीर के स्वर पुस्तकों का स्टॉल लगाया गया था। कार्यक्रम में देश के कई हिस्सों से साधुजन तथा भक्तजनों ने प्रतिभाग किया।दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

दिया यह संदेश

आश्रम अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि रामकृष्ण देव का जीवन संदेश ईश्वर के प्रति हम सबको अग्रसर करने में सर्व उपयोगी है। ठाकुर जी का भावपूर्ण जीवन ओर विचार हम सबको जानना,समझना चाहिए। भौतिकता और प्रतिस्पर्धा के इस जीवन में ठाकुर हम निर्देशित और प्रेरित करते हैं। आज जब दुनिया भौतिकता की ओर यंत्रवत आकर्षित हो रही है तब रामकृष्ण परमहंस का करुणा,प्रेम,मानव सेवा का भाव ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है।