अल्मोड़ा: धौलछीना में रामलीला का आयोजन, राम बारात में उमड़ी दर्शकों की भीड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के धौलछीना में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

रामलीला का आयोजन

श्री रामलीला कमेटी धौलछीना के तत्वावधान में रामलीला आयोजित हो रही है। रामलीला के चतुर्थ दिवस में रामचंद्र जी की बारात देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। भगवान श्री रामचंद्र जी की अयोध्या से आई बारात का जनकपुरी में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सीता जी की विदाई देखकर दर्शकों की आंखें भर आई। प्रभु श्री रामचंद्र जी की बारात का जीवंत अभिनय ने सभी का मन मोह लिया। बाद में विधि विधान से प्रभु श्री राम और सीता माता का विवाह हुआ।‌ शनिवार रात राम बारात के पश्चात कैकेयी मंथरा संवाद , दशरथ कैकेयी संवाद, सीता राम लक्ष्मण संवाद, राम कौशल्या संवाद तथा वनवास के दृश्यों का मंचन किया गया। 

कलाकारों ने निभाया किरदार

वहीं राम का अभिनय केवल चम्याल , लक्ष्मण का अभिनय हितेश मेहरा, भरत दीपक मेहरा,  शत्रुघ्न तनिष्क रावत,  जनक प्रशांत रावत, सीता काजल बोरा,  तथा दशरथ का किरदार प्रकाश वर्मा ने निभाया।