अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा रामलीला मंचन के चतुर्थ दिन मंथरा कैकई, दशरथ कैकई संवाद से रामलीला का प्रारम्भ किया गया।
कलाकारों के अभिनय की शानदार प्रस्तुति
जिसमें मंथरा द्वारा अपनी रानी को उकसाये जाने का सजीव चित्रण मंच के माध्यम से रखा गया वही कैकई द्वारा सजीव चित्रण कर लोगो को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया गय। जहां कैकई अपने मांगे दो वरो के आधार पर राम को वनवास व भरत को राज्य दिलाने में कामयाबी हासिल करती है। वही लक्ष्मण व सीता राम को ये मानने पर मजबूर कर देते है कि वो भी उनके साथ वन जाएंगे। कैकई व दशरथ के गीतों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया कैकई के चरित्र का जीवंत चित्रण कर रिया तिवारी के दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। वही दशरथ के पात्र राजा पांडे द्वारा शानदार अभिनय किया गया।मंथरा बनी ममता वाणी भट्ट ने दर्शकों को अपनी और आकर्षित किया।
रामलीला मंचन में भव्य उत्साह
जिसमें चौथे दिन की रामलीला का उद्घाटन शुशीला वर्मा द्वारा दिप जलाकर किया गया। श्री लक्ष्मी भंडार में इस दौरान कुछ नए दृश्य भी दर्शाए गए। रामलीला के 5 दिन कई नए दृश्य के साथ रामलीला को मनमोहन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कबन्ध उद्धार, राम प्रतिज्ञा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से रामलीला में उत्साह बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह लोग रहें उपस्थित
रामलीला मंचन के दौरान संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी उपाध्यक्ष मनोज साह, सचिव विनीत बिष्ट, उपसचिव रोहित शाह, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, भरत गोस्वामी ,त्रिभुवन गिरी महाराज वीरेंद्र बिष्ट परितोष जोशी चंचल तिवारी विजय चौहान कंचन बिष्ट दीक्षा साह राजन बिष्ट चंदन आर्य भास्कर शाह दीपक वर्मा अनिल बिष्ट, यश साह, हिमांशु कांडपाल राहुल जोशी, नीलम भट्ट,हर्ष वर्मा,आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।