अल्मोड़ा: धौलछीना में राम जन्म के साथ रामलीला का आगाज, कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों को किया मंत्र मुग्ध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के धौलछीना में रामलीला मंचन का आयोजन शुरू हो गया है।

यह रहें मुख्य अतिथि

जिसमें श्री रामलीला कमेटी धौलछीना की ओर से रामलीला महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ किया गया।इस मौके पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी  चंदन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कलाकारों ने निभाया किरदार

  वहीं प्रथम दिवस में नटी सूत्रधार प्रवेश , रावण, कुंभकरण एवं विभीषण की तपस्या कर  बर प्रदान प्राप्त करना, रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाना, रावण का आतंक , देवगणों की स्तुति,  महाराज दशरथ द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ,  तथा राम जन्म के दृश्यों का मंचन किया गया।   इस दौरान शिव की भूमिका नत्थी राम नौटियाल, पार्वती महक बोरा,  रावण उमेश मनराल, कुंभकरण नंदन सिंह , राकेश मेहरा, रावण दूत, कुंदन मेहरा तथा दिनेश बोरा, नारद जयदीप,  दशरथ प्रकाश वर्मा  तथा वशिष्ठ का किरदार चंद्रशेखर पांडे ने निभाया।

रहें मौजूद

इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह जीना, दरवान सिंह रावत , जमन सिंह मेहरा, नारायण सिंह,  राजू बोरा, मनमोहन सिंह, गोपाल मेहरा, धीरेंद्र पाठक,  राहुल मेहरा, विक्रम बोरा, हिमांशु मेहरा, गंगा सिंह मेहरा, मोहन मिश्रा,  ललित लोहनी, बच्ची बोरा, चंदन मेहरा,  ललित मेहरा समेत सैकड़ो की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।