अल्मोड़ा: आज शारदीय नवरात्र से रामलीला का आगाज, दुर्गा महोत्सव की भी रहेगी धूम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहें हैं। इसके साथ ही आज गुरूवार से नगर के कई स्थानों पर रामलीला मंचन की भी शुरुआत होगी।

रामलीला का मंचन आज से

इसके साथ ही कई स्थानों पर दुर्गा महोत्सव का आयोजन होगा। मालरोड चौघानपाटा, लक्ष्मेश्वर, न्यू इंद्रा कॉलोनी खत्याड़ी, राजपुरा, एनटीडी, लाला बाजार, गंगोला मोहल्ला, ढुंगाधारा, धारानौला, ऑफिसर कॉलोनी आदि स्थानों पर दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

दुर्गा महोत्सव का आयोजन

इस संबंध में चौघानपाटा दुर्गा महोत्सव समिति के भैरव गोस्वामी ने बताया कि गुरुवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस सुबह 9 बजे दुर्गा पंडाल से पलटन बाजार स्थित सिद्ध बाबा नौला तक ढोल नगाड़ों के साथ पारपरिक वेशभूषा में सज धज महिलाएं भव्य कलश यात्रा निकालेगी। श्री गणेश पूजन, कलश स्थापना, नवग्रह पूजन, दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। शाम को महिलाओं की ओर से भजन कीर्तन, महाआरती आयोजित होगी।