अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस में दी थी तहरीर
पुलिस को दिनांक 23.12.2024 को वादिनी/पीड़िता द्वारा एक तहरीर दी गई। जिसमें बताया कि दिनांक 22.12.2024 की रात्रि लगभग 10.00 बजे जब वह घर मे अकेली थी। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना करना बताया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली रानीखेत में अन्तर्गत 64 BNS बनाम अज्ञात में एफआईआर पंजीकृत की गयी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस टीम द्वारा अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गहनता से पतारसी- सुरागरसी की गई । जिसमें संलिप्त अभियुक्त प्रशान्त मेहता उम्र 28 वर्ष पुत्र खुशाल सिंह मेहता निवासी ग्राम सूपी, मुक्तेश्वर जिला नैनीताल का नाम प्रकाश में आया। जिसके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 23/12/2024 की रात्रि में रानीखेत क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों के अथक प्रयासों से लगभग 24 घंटे के भीतर केस का अनावरण करने में सफलता प्राप्त हो सकी। मामले की विवेचना महिला उ0नि0 हेमा कार्की द्वारा की जा रही थी।
पुरस्कार की घोषणा
इस मामले का शीघ्र अनावरण करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा 5000/- रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1-अशोक कुमार धनकड़, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत
2-वरि0 उ0 नि0 कमाल हसन, कोतवाली रानीखेत
3- सुशील कुमार, थानाध्यक्ष भतरौजखान
4- दिनेश नाथ महन्त, थानाध्यक्ष देघाट
5-हे0कानि0 महेन्द्र कुमार, थाना देघाट
6-हे0कानि0 नारायण, थाना भतरौजखान
7- कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
8- कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
9-कानि0 नीरज बिष्ट, थाना देघाट
10- कानि0 अशोक, कोतवाली रानीखेत
11-हो0गा0 भूपेन्द्र सिंह, कोतवाली रानीखेत