अल्मोड़ा: 1200 साल पुरानी मां महिषासुर मर्दनी की दुर्लभ मूर्ति जल्द लाई जाएगी अल्मोड़ा, तैयारियां शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के एक मंदिर से दशकों पूर्व एक मूर्ति चोरी हुई थी।

अल्मोड़ा आएगी यह मूर्ति

जिसके बाद अब चोरी हुई करीब 1200 साल पुरानी मां महिषासुर मर्दनी की दुर्लभ मूर्ति जल्द दिल्ली से वापस लाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) देहरादून मंडल इस दुर्लभ प्रतिमा के बारे में जानकारी जुटाकर इसे अल्मोड़ा वापस लाने की तैयारी में है। बताया गया है कि किस मंदिर से मूर्ति चुराई गई थी, इसकी स्पष्ट जानकारी मिलती है तो इसे वहीं स्थापित किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसे जिले में वापस लाकर ईएसआई के उत्तराखंड के इकलौते विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर संग्रहालय में रखा जा सकता है। दरअसल अमेरिका से वापस आने के बाद 2018 से यह प्रतिमा सेंट्रल एंटीक्यूटी सेल दिल्ली में संरक्षित है।