अल्मोड़ा: गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान (GBPIHED), कोसी-कटारमल ने विभिन्न शोध परियोजनाओं के तहत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
20 मई तक करें आवेदन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जूनियर प्रोजेक्ट फेलो (JPF), प्रोजेक्ट एसोसिएट और फील्ड असिस्टेंट के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।संस्थान ने अलग-अलग पदों के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। जिसमें प्रोजेक्ट एसोसिएट व जूनियर प्रोजेक्ट फेलो के लिए अभ्यर्थी के पास बॉटनी (Botany), एनवायरनमेंटल साइंस, फॉरेस्ट्री, RS GIS, बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन या इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में स्नातक/स्नातकोत्तर (B.Sc, M.Sc, B.Tech, M.Tech, Ph.D) की डिग्री होनी अनिवार्य है। दो पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
देखें वेबसाइट
इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए संस्थान के आधिकारिक भर्ती पोर्टल www.gbpihed.gov.in/vacancy.php पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त आवेदनों में से केवल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।