अल्मोड़ा: रेडक्रॉस सोसायटी ने इन प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हर संभव मदद का दिया भरोसा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शनिवार को रेडक्रॉस सोसायटी ने एक कार्यक्रम के तहत आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी।

हर संभव मदद का दिया आश्वासन

बीते दिनों विकासखंड लमगड़ा डोल आश्रम के पास गांव में आनंदी देवी के घर में आग लगने से पूरा घर जलकर राख हो गया था। जिससे उनको भारी नुकसान हुआ। वहीं, अब रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रभावित परिवार को राहत सामग्री प्रदान की है। रेडक्रॉस ने चार कंबल, एक माह की खाद्यान सामग्री समेत दो किचन सेट और एक तिरपाल उपलब्ध कराई है। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस के चेयरमैन आशीष वर्मा, प्रदेश समिति सदस्य मनोज सनवाल, शंकर दत्त भट्ट, विनीत बिष्ट, मनोज भंडारी, पार्षद अमित साह, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, कृष्ण बहादुर, गोविंद मटेला आदि मौजूद रहे।