अल्मोड़ा: रैलाकोट से आरटीओ ऑफिस तक सड़क निर्माण को स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा का जताया आभार

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत रैलाकोट के तोक पडियूला से आरटीओ ऑफिस तक सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृति होने के बाद लोनिवि प्रांतीय खंड ने सड़क निर्माण को टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता सड़क की मांग कर रहे थे, वहीं क्षेत्रीय जनता ने प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा से भी गुहार लगाई।

सड़क बनने पर अब लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

जिसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रयास से अब सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। वहीं सड़क बनने पर अब लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जबकि सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनता ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा का आभार जताया है।

शामिल रहे

यहां आभार जताने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट, चंदन रावत, रविंद्र जीना, महेंद्र जोशी, पान सिंह जीना, राजेंद्र नेगी, रंजीत सिंह जीना, भूपाल सिंह, भावना जीना, दीपा जीना, प्रेमा जीना, दीपा, आदि शामिल रहे।