अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल गुरुवार को माल रोड स्थित एक होटल सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कांग्रेस ने गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुस्तक ‘उत्तराखंडियत’ का विमोचन किया गया। इस मौके पर हरिश रावत ने कहा कि अब तक उन्होंने जो भी काम किए हैं उसका उल्लेख इस पुस्तक में है। इस दौरान पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
रहें मौजूद
इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने पुस्तक का विमोचन किया। वहां भगवती जनौटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, भगत डसीला, पीतांबर पांडे, पीतांबर पांडे, मनोज जोशी, राजेंद्र बाराकोटी, अमरजीत सिंह भाकुनी आदि लोग मौजूद रहे।