बिना सैंपल लिए मरीज को रिपोर्ट देने के मामले में जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. कुसुम लता ने लैब संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है। मामला सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जानें पूरा मामला
सरकार ने जिले के सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच के लिए एक निजी लैब को अधिग्रहित किया है। यहां जिला अस्पताल में अधिग्रहित लैब के कर्मचारी मरीजों के सैंपल लेते है। इधर लैब संचालकों ने बीते मंगलवार को एक महिला को बिना सैंपल लिए ही, जांच रिपोर्ट थमा दी। दरअसल आठ जुलाई को पैर हाथों में दर्द समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर धारानौला निवासी नीमा बिष्ट उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। जहां डाक्टर ने बीमार महिला को विभिन्न जांचे लिखी। जिसके बाद महिला ने अधिग्रहित निजी लैब में खून के सैंपल दिए। वहीं मरीज यूरिन का सैंपल नहीं दे सकी।
सैंपल दिए बिना ही रिपोर्ट थमा दी
लेकिन बीते मंगलवार को सैंपल दिए बिना ही महिला को यूरिन की रिपोर्ट थमा दी। जिसके बाद महिला भी भौचकी रह गई। वहीं अब मामला संज्ञान में आने के बाद बुधवार को पीएमएस लैब संचालक को पत्र लिख मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।