अल्मोड़ा: चार मामलों की रिपोर्ट रिटर्निंग ऑफिसर को भेजी

अल्मोड़ा में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चार मामलों की रिपोर्ट रिटर्निंग आफिसरों को भेजी गई है।

बिना अनुमति के पोस्टर व बैनर लगाने के संबंध में:

आरओ कार्यालय से मामलों के निस्तारण की कार्रवाई चल रही है। तीन मामले प्रदेश स्तरीय हैं। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को अल्मोड़ा में पेट्रोल पंप के समीप एक राष्ट्रीय पार्टी के पोस्टर और बैनर चस्पा मिले। बिना अनुमति पोस्टर और बैनर लगाने के संबंध में संबंधित आरओ को रिपोर्ट प्रेषित की गई। जिसके बाद वहां से पोस्टर हटवा दिए गए।

सरकारी विज्ञापनों के संबंध में शिकायत दर्ज:

इसके अलावा महालक्ष्मी किट, जन औषधि केंद्र और रोडवेज की बसों में लगे सरकारी विज्ञापनों के संबंध में भी शिकायत दर्ज की गई। कुछ छह मामलों में कंट्रोल रूम की ओर से संबंधित आरओ को रिपोर्ट प्रेषित की गई।