अल्मोड़ा: जिले में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, वृक्षारोपण कर दिया खास संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल 26 जनवरी को भारत का 76 वां गणतंत्र दिवस जनपद भर में बड़ी धूम धाम से मनाया गया।

निकली प्रभात फेरी

इस अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन नंदादेवी के प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा तक किया गया, जिसमे स्कूली बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने झंडा फहराया। इस दौरान सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया तथा जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के समस्त स्टाफ को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।