अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। स्वालघाटी संस्था बमनस्वाल अल्मोड़ा दलनायक प्रकाश भट्ट व 21 सदस्यों सहित गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली पर संस्कृति विभाग उत्तर मध्य क्षेत्र इलाहबाद भारत सरकार के तत्वाधान में कार्यक्रम कर दिल्ली से वापस लौटकर अल्मोड़ा पहुंच चुका हैं।
कलाकारों ने बांधा समां
दल ने यहाँ की छपेली नृत्य को वन्दे मातरम की क्लासिकल धुन पर लोक संस्कृति का बखान कर लोकनृत्य किया। जिसे महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमन्त्री सहित सभी वरिष्ठ अतिथियों ने उक्त वंदे मातरम् क्लासिकल डांस व गायन कार्यक्रम की सराहना की।जिस पर देश के विभिन्न राज्यों से आए 2500 कलाकारों ने एक साथ समा बांधा।
की सराहना
दल के यहाँ लौटने पर यहाँ की संस्कृति को इस स्तर पर कार्य करने के लिए केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह महरा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री गोविन्द पिलखवाल, dcb अध्यक्ष ललित लटवाल, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा एवं समस्त रंगकर्मियों ने सराहना की।