अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त हो रहे हेड कांस्टेबल को दी ससम्मान भावभीनी विदाई, फूल माला, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक- 31.07.2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा, के निर्देशन में हेड कांस्टेबल प्रयाग राम के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे हेड कांस्टेबल के परिजनों की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

दी ससम्मान विदाई

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हेड कांस्टेबल द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया। सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे हेड कांस्टेबल को पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गयी और सेवानिवृत्त जीवन में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने व अपने परिवार को समय देने हेतु प्रेरित किया गया। सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ सुखद, शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हो शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गयी और अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे । इसके उपरान्त उनको फूल माला पहनाकर, शाँल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया,तत्पश्चात वाहन में बिठाकर ससम्मान विदाई दी गई।

सेवा विवरण

हेड कांस्टेबल प्रयाग राम द्वारा पुलिस विभाग में जी0आर0पी0 आगरा/मुरादाबाद उ0प्र0, जनपद ऊधमसिंह नगर,नैनीताल,अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए 37 वर्ष 5 माह 16 दिन की सेवा प्रदान की गयी।

रहें मौजूद

विदाई समारोह के अवसर पर  प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार, दान सिंह मेहता,वाचक एसएसपी अल्मोड़ा, उ0नि0 (एम) हीरा सिंह प्रधान लिपिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी के परिजन मौजूद रहे ।