अल्मोड़ा: आश्वासन के बाद राजस्व उप निरीक्षकों का धरना स्थगित, सोमवार से काम पर लौटेंगे कार्मिक


अल्मोड़ा में चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व उप निरीक्षकों का आंदोलन आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। सभी मांगें पूरी नहीं होने पर अब भी उप निरीक्षकों ने पुलिसिंग कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। लेकिन फिर भी उप निरीक्षकों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है।

सोमवार से कार्य पर लौटेंगे राजस्व उप निरीक्षक-

जिसमें समान कार्य समान वेतन, पदों समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 23 दिसंबर से राजस्व उप निरीक्षकों ने हड़ताल शुरू की थी। उप निरीक्षक लगातार तहसील परिसर में धरने पर बैठे थे। इसके साथ ही मुख्यालय में भी सभी उप निरीक्षकों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था। इधर अब प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों अौर शासन के बीच हुई वार्ता के बाद उप निरीक्षकों ने आंदोलन का फैसला वापस लिया है। शासन की ओर से मांगों को लेकर आश्वासन मिला है। जबकि अन्य मांगों का प्रस्ताव फिर से मांगा जा रहा हैं। शनिवार को अवकाश के चलते धरना भी नहीं दिया। अब सोमवार से कार्य पर लौट जाएंगे।