अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में महानिबंधक समान नागरिक संहिता डॉ वी षणमुगम की अध्यक्षता में सोमवार को समान नागरिक संहिता के अंतर्गत होने वाले पंजीकरणों को लेकर समीक्षा की गई।
दिए यह निर्देश
इस बैठक में जिलों से वर्चुअली रूप से अधिकारी जुड़े। अल्मोड़ा से अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी सामन नागरिक संहिता सीएस मर्तोलिया ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महानिबंधक ने विवाह पंजीकरणों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ताओं को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक जन जागरूकता अभियान चलाएं। बिना किसी ठोस वजह के आवेदनों को खारिज न किया जाए। यदि किसी आवेदन में कोई त्रुटि है तो उसे कारण सहित वापस किया जाए। उन्होंने सभी रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार को निर्देशित किया कि यूसीसी को लेकर लोगों में जो भ्रांतियां हैं, उन्हें दूर करने के प्रयास किए जाएं तथा पंजीकरण जैसे कार्य सरल किए जाएं ।
किया प्रतिभाग
अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया ने जनपद अल्मोड़ा के संबंध में यूसीसी की प्रगति का विवरण महानिबंधक को दिया। इस दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र सिंह सहित अन्य ने प्रतिभाग किया।