अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अगस्त का महीना है। साथ ही मौसम में बदलाव जारी है। बारिश का दौर जारी है। जिसमें वायरल भी बढ़ जाता है।
साफ सफाई का भी रखें खास ध्यान
ऐसे में मौसम में उतार चढ़ाव से लोग फीवर और संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिसमें लोग वायरल बुखार, जुकाम आदि की चपेट में आने लगे हैं। खासकर छोटे बच्चे इसकी चपेट में अधिक आ रहे हैं। अस्पतालों में इन बीमारियों के मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम में कई तरह के संक्रमण फैल सकते हैं। इसमें त्वचा रोग होने का खतरा बना रहता है। चिकित्सकों ने लोगों को सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी है।