अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में देश दुनिया से श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं।
दिए यह निर्देश
जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में व्यय समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमे जागेश्वर धाम के रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यों के अंतर्गत नदी और मंदिर परिसर के आसपास तथा मंदिर प्रांगण, मंदिर के चारों ओर बेहतर पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के निर्देश दिए है। साथ ही यह कार्य 2119.27 लाख रुपए की लागत से किए जाने हैं। बैठक में पौड़ी गढ़वाल के कौडियाला- व्यास घाट मोटर मार्ग पर गंगा पर सिंगटाली नामक स्थान पर 150 मीटर पुल के निर्माण कार्य को व्यय समिति ने मंजूर कर दिया। इस पुल की लागत 5712.55 लाख रुपए है।
रहें उपस्थित
इस बैठक में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार, निदेशक वित्त जगत सिंह चौहान, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।