अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर के बीचोबीच अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग के साथ लूटपाट कर दी।
जाने पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार पोखरखाली निवासी गंगा दत्त पांडे (64) ने पुलिस चौकी प्रभारी विशन लाल को तहरीर दी।इसमें बताया कि बुधवार शाम वह बाजार से अपने घर को लौट रहे थे। इसी बीच नगर के बीचोबीच एडम्स चौराहे के पास अज्ञात कुछ लोग उनकी सोने की कान की बाली, मोबाइल और चार हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। साथ ही आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। इसमें उन्हें हल्की चोट आई। जिसके बाद उन्होंने बीते कल गुरूवार को पुलिस में तहरीर दी।
जांच की शुरू
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।