अल्मोड़ा: इस गांव में आरएसवीसी ने शुरू की खास पहल, ग्रामीणों को मिल रहा लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में आईआईटी रुड़की के नेतृत्व में संचालित रूटैज स्मार्ट विलेज सेंटर (आरएसवीसी) ने ग्रामीण विकास का एक अनूठा मॉडल पेश किया है।

समुदायों की आजीविका और जीवन स्तर में आया क्रांतिकारी बदलाव

यहां रेशम विभाग और नेहिर हिमालयन फाउंडेशन के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं ने इस अभियान का नेतृत्व किया। इससे अब किसान शहतूत के साथ हल्दी और अदरक जैसी फसलों की मिश्रित खेती कर रहे हैं। साथ ही रेशम उत्पादन के द्वार खुले हैं और शहतूत चाय जैसे मूल्य-वर्धित उत्पादों के माध्यम से स्थानीय उद्यम को भी बढ़ावा मिल रहा है।