अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में दिनांक 30.05.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा द्वारा ग्राम गैराड़ में जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमे महिलाओं,वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों जैसे- डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक, क्यूआर कोड स्कैन फ्राड, फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नं0 1930 के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा यातायात के नियम, महिला एवं बाल अपराध, बाल विवाह, मानव तस्करी, नवीन कानून, विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जानकारी दी।