अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शनिवार शाम एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा होटल मैनजमेंट के पास यह सड़क हादसा हुआ। जब तल्ला ओढ़खोला निवासी राकेश कुमार पुत्र प्रेम लाल एक अन्य साथी कृष्ण सिंह पुत्र पान सिंह निवासी पनुवानौला के साथ अपने दो साल के बेटे को देखने जा रहें थे। तभी यह सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। आगे की जानकारी की अपडेट के साथ बनें रहें।
अल्मोड़ा दुखद: दो साल के बेटे को देखने आ रहें पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अन्य साथी ने भी तोड़ा दम