अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त कानि0 विनोद डंडरियाल निवासी शांति विहार गली न0 3 निकट आईटीआई टावर रुद्रपुर ऊधम सिंहनगर का दिनांक 09.11.2025 को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण असामयिक निधन हो गया था।
शोक की लहर
जिससे समस्त अल्मोड़ा पुलिस परिवार शोक व्याप्त है।
वर्ष 2006 को आरक्षी पद में भर्ती होने के उपरांत पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। इस दुखद घड़ी में उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
दी श्रद्धांजलि
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा सहित अल्मोड़ा पुलिस परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हैं।