अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नदी नाले उफान पर है।
बारिश से नदी नाले उफान पर
वहीं आज सोमवार को रानीखेत में कुंजगढ नदी के सहायक तितालीखेत व भैंसकुरी गधेरे ने रौद्र रूप ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां कुड़कोली गांव (ताड़ीखेत ब्लॉक) निवासी कपिल पंत (35) पुत्र दिनेश चंद्र पंत सोमवार की सुबह देवलीखेत गांव में श्राद्ध करने गया था। वापसी में बिनसर के निकट बहने वाले भैंसकुरी गधेरे को पार करते समय मोटरसाइकिल समेत बह गया। जिसमें युवक बह गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।