अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सक्षम को उत्तराखंड में मजबूत करने के लिए सक्षम प्रान्त सचिव ललित पन्त की अध्यक्षता में अल्मोड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
हुई यह चर्चा
इस बैठक का संचालन जिला सक्षम सचिव भुवन चंद्र भट्ट द्वारा किया गया। बैठक में विभिन्न प्रकल्पों की स्थापना, जिलों में कार्यालय व दिव्यांग सेवा केन्द्रों के विषय पर चर्चा हुई। साथ ही युवाओं को अधिकाधिक संख्या में जोड़ने जैसे अनेक विषयो पर चर्चा की गई।
कलाकृतियों को बनाने में विचार
इस मौके पर ललित पंत द्वारा नवीन कार्यकारिणी नियुक्ति करते कपिल मल्होत्रा को जिला अल्मोड़ा सक्षम का संरक्षक बनाया गया। सोमिल कुमार को जिला युवा प्रमुख बनाया गया। अल्मोड़ा जिले में दिव्यांग रोजगार हेतु भी गहन विचार विमर्श किया गया। लावण्य पंत द्वारा भी बच्चों के द्वारा बनाए गए नज़दीकी संसाधनो द्वारा कलाकृतियों को बनाने में भी विचार व्यक्त किए गए। जिससे दिव्यांग बच्चों को रोज़गार के लिए अवसर प्रदान किए जा सके।
रहें उपस्थित
इस बैठक में मीना, कमल नैनवाल ,सोमिल,गंगा सिंह,आदर्श सिंह, ललित बिष्ट उपस्थिति रहें