अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र की बिक्री शुरू हो गई है। आज पुराने कलक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 से दिन के 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया हुई।
10 नामांकन फार्म की हुई बिक्री-
जिसमें पहले दिन अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रों के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं कराया। तीनों विधानसभा सीटों से 10 प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि नामांकन फार्म लेकर गए। इनमें अल्मोड़ा विधानसभा के लिए तीन, जागेश्वर तीन व सोमेश्वर के लिए चार नामांकन पत्र बिके। लेकिन कहा जा रहा है कि सोमवार से नामांकन शुरू हो सकते है।