अल्मोड़ा: फायर एक्सटिंग्विश व अग्निशमन उपकरणों से स्कूली बच्चे हुए रूबरू, जानी यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक-20.09.2025 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेन्द्र कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर स्टेशन अल्मोड़ा के लीडिंग फायरमैन किशन सिंह द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज डीनापानी के छात्र- छात्राओं व अन्य स्कूली स्टाफ को फायर एक्सटिंग्विश और अन्य अग्निशमन उपकरणों की जानकारी दी।

दी जानकारी

इसके साथ ही आग लगने की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रियाओं व अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग करने की विस्तृत जानकारियां दी गयी।