अल्मोड़ा: अल्मोड़ा इण्टर काॅलेज में स्कूली बच्चों ने मनाया बस्ता रहित दिवस, दी विभिन्न गतिविधियों की जानकरी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है आज दिनांक 25 मई 2024 को स्थानीय अल्मोड़ा इण्टर कालेज, अल्मोड़ा में सत्र 2024-25 का प्रथम बस्ता रहित दिवस / प्रतिभा दिवस का आयोजन मई माह के अन्तिम शनिवार को शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार मनाया गया।

दी जानकारी

इस कार्यकम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय रावत के द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा में माल्यापण एवं दीप प्रज्वलित कर कियार गया। उन्होने अपने सम्वोधन में कार्यक्रम से संबन्धित विभिन्न गतिविधियों की जानकरी समस्त शिक्षक एवं छात्रों को प्रदान की विद्यालय के प्रवक्ता प्रकाश चन्द्र खोलिया ने अपने सम्बोधन में उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8 तक तथा माध्यमिक कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को इस दिवस के वर्ष भर होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।

विद्यालय परिसर की साफ सफाई की

वरिष्ठतम प्रवक्ता बृज मोहन ने बच्चों को बैंकिंग से सम्बन्धित जानकारी एवं अशोक कुमार रावत प्रवक्ता ने बच्चो को स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की‌। विद्यालय के प्रवक्ता मनमोहन चौधरी के निर्देशन में बच्चों को चार सदनों में बांटा गया। प्रथम सदन गोबिन्द बल्लभ पन्त सदन के विद्यार्थियों ने उत्तराखण्ड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। द्वितीय सदन वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सदन के छात्रों ने उत्तराखण्ड की संस्कृति सें सम्वन्धित मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तृतीय सदन सोबन सिंह जीना सदन के विद्यार्थियों ने विद्यालय में सफाई अभियान में प्रतिभाग किया। चतुर्थ सदन सुन्दर लाल बहुगुणा सदन के छात्रों ने विद्यालय परिसर के बाहर साफ-सफाई की।

रहें उपस्थित

उक्त कार्यकम में प्रवक्ता पिंकी टम्टा, राजेश आर्या, डा० मदन सिंह एवं ममता घींगा तथा स० अ० पंकज मेर, सरिता साह एवं राजेन्द्र सिंह टाकुली भी उपस्थित रहे।