अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों ने वॉचिंग और फोटोग्राफी के सीखे गुर, नजदीक से देखें विभिन्न पक्षी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के छावनी परिषद् रानीखेत में पांच दिवसीय कार्यक्रम रानीखेत वीक: कला से उत्सव तक पर कार्यशाला आयोजित हो रही है।

कार्यशाला का आयोजन

जिसमे रानीखेत वीक: कला से उत्सव तक के दूसरे दिन बर्ड वॉचिंग और फोटोग्राफी कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमे पहले चरण में रानीझील से मॉलरोड तक बर्ड वॉचिंग की गई, जिसका नेतृत्व प्रकृति प्रेमी एवं नेचर फोटोग्राफर धीरेंद्र बिष्ट ने किया। उन्होंने बच्चों को पक्षियों की पहचान, उनकी आदतें, व्यवहार और संरक्षण की जानकारी दी। बर्ड वॉचिंग के दौरान बच्चों ने विभिन्न पक्षियों को नजदीक से देखा और उनके बारे में जाना। वहीं दूसरे चरण में छावनी परिषद् सभागार में फोटोग्राफी कार्यशाला हुई। इसका संचालन पद्मश्री सम्मानित प्रकृति प्रेमी एवं विख्यात फोटोग्राफर अनूप साह ने किया। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से 100 से अधिक पक्षियों की प्रजातियों, उनके वास स्थलों और जीवनशैली की जानकारी दी। इस कार्यशाला में छावनी इंटर कॉलेज और आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के 70 बच्चों ने प्रतिभाग किया।