अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत पोक्सो एक्ट में अभियुक्त अजीम अंसारी पुत्र शफीक अंसारी ग्राम- मल्ला नियाजगंज अल्मोड़ा जो लगातार माननीय न्यायालय में अपनी उपस्थिति से बच कर फरार चल रहा था। आज दिनांक 19/09/2025 को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम रहीं शामिल
1. उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा (चौकी प्रभारी धारानौला)
2. हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन