अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में
अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का आज दूसरा दिन रहा। ग्रीन हिल ट्रस्ट के तत्वाधान में अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा संस्करण आयोजित हो रहा है।
दी गई जानकारियां
इस मौके पर आज कार्यक्रम की शुरुआत कबीर के दोहों के साथ उमेश कबीर द्वारा किया गया। “एक बहुमुखी हिंदी साहित्यकार” लेखक अशोक पांडेय के विचारों को जनता ने एस ए हामिद के साथ सुना। साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया जिसमें राजीव मैकुलन और त्रिलोचन शास्त्री को उनकी रचनाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद महाभारत धर्म और धर्म संकट कार्यक्रम जिसमें महाभारत पर आध्यात्मिक चर्चा की गई। प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल द्वारा इस विषय पर चर्चा की गई। जिनका डॉक्टर दीपा गुप्ता द्वारा साक्षात्कार किया गया। उसके बाद फूड टेल्स ऑफ़ ट्रेडीशन हेरिटेज कार्यक्रम किया गया जो की खानपान पर जानकारियां दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन
इसके अलावा कुछ मुख्य कार्यक्रम, कलर ऑफ अल्मोड़ा, द सेंटेंस, वायरस का बॉलीवुड और
नादरंग, कितनी हकीकत कितना फसाना,कविता घर, चाजंर सभा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रहें उपस्थित
आज के कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों और संचालकों में
ग्रीन हिल ट्रस्ट की सचिव डॉ वसुधा पंत, और डॉ भूपेंद्र सिंह वाल्दिया,मनमोहन चौधरी (संचालक), जयमित्र बिष्ट, एड विनायक पंत,दीपा गुप्ता, प्रो हामिद,मनोज गुप्ता,विनोद तिवारी(मीडिया प्रमुख),रश्मि सेलवाल(संचालिका)रही।