अल्मोड़ा: मेयर अजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई नगर निगम बोर्ड की दूसरी बैठक, पारित हुए प्रस्ताव, एक क्लिक में पढ़िए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल मंगलवार को नगर निगम बोर्ड की दूसरी बैठक आयोजित हुई। यह बैठक मेयर अजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमे 2024-25 में प्राप्त आय व व्यय का विवरण सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित बजट पर चर्चा कर बताया कि 2025-26 में नगर निगम की अनुमानित आय 39.33 करोड़ की आय होगी। वहीं, अनुमानित 40.89 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक में पार्षदों की ओर से दिए गए प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त आय-व्यय का विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्रस्तावित बजट पर चर्चा कर अनुमानित आय 393344000.00 रुपये, अनुमानित व्यय 408903000 रुपये का बजट सदन ने स्वीकृत किया

इस बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए

📌📌📌नगर निगम कार्यालय के लिए नए जनरेटर क्रय करने के लिए सदन ने स्वीकृत प्रदान की।
📌📌📌नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अपशिष्ट संग्रहण के लिए तीन छोटे कूड़ा वाहन क्रय करने की सदन ने स्वीकृति दी।
📌📌📌नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में निर्माण र्का कराए जाने के लिए तैयार किए गए आगणनों को सदन ने स्वीकृति दी। बोर्ड की वित्तीय स्थिति के अनुसार कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया।
📌📌📌निगम क्षेत्र के अंतर्गत पार्किंग निर्माण के लिए नगर में भूमि चिन्हित करने का प्रस्ताव पारित किया।
📌📌📌नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत भवनों का क्रय विक्रय के लिए कमेटी का गठन करने करने का निर्णय लिया गया।
📌📌📌पटाल बाजार में आवागमन के लिए नियंत्रण के लिए चिन्हित क्षेत्रों से वाहनों के प्रवेश के लिए नियत शुल्क की वसूल के लिए निविदा आमंत्रित करने के लिए कमेटी के गठन का निर्णय लिया।
📌📌📌नगर निगम के निर्माण कार्य के लिए विभिन्न वर्गो, श्रेणियों में ठेकेदारी के पंजीकरण की समय सीमा 10 मई तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
📌📌📌माल रोड स्थित हाईटैक शौचालय के संचालन के लिए निविदा आमंत्रित करने की सदन ने स्वीकृति दी।
📌📌📌निगम के अपशिष्ट निस्तारण स्थल बल्ढौटी में सामग्री पुन प्राप्ति केंद्र स्थापित करने के लिए स्वीकृति दी।
📌📌📌निगम क्षेत्र के अंतर्गत मोटर मार्गो के समीप स्थित शौचालयों, मूत्रालयों की दैनिक सफाई के लिए प्रेशर टैंक युक्त वाहन क्रय करने की स्वीकृति दी।

रहें मौजूद

इस बैठक में नगर आयुक्त दिवेश शाशनी, सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी, पार्षद वैभव पांडे, वंदना वर्मा, अंजू बिष्ट, नवीन चंद्र आर्या, जानकी पांडे, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, आशा बिष्ट, एकता बर्मा, राधा मटियानी, अमित साह, श्याम पांडे, देवेश बिष्ट, भूपेंद्र जोशी, ज्योति साह, तुलसी देवी, नेहा टम्टा, एड. रोहित कार्की, पूनम वर्मा, गुंजन सिंह चम्याल, इंद्र मोहन सिंह भंडारी, राहुल जोशी, संजय जोशी, विजय कुमार भट्ट, दीप चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, कमल किरौला, अनूप भारती, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, विकास कुमार आर्या, इंतेखाब आलम कुरेशी, रीना टम्टा, प्रदीप आर्या, गीता बिष्ट, चंचल दुर्गापाल, मधु बिष्ट रहीं।