अल्मोड़ा: सेलाखोला वार्ड पार्षद व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महिला जिला उपाध्यक्ष वन्दना वर्मा ने लोगों को दिलाई राहत, खुले पाइप की समस्या का कराया समाधान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के सेलाखोला वार्ड में हुक्का क्लब के पास काफी समय से खुले पड़े जलालपुर पाइप के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

पार्षद ने किया स्थिति का निरीक्षण

जिस पर खुले पाइप के चलते जहां पेयजल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही थी, वहीं सड़कों से गुज़रने वाले आम लोगों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे। इस मामले पर स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद वार्ड सेलाखोला व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महिला जिला उपाध्यक्ष वन्दना वर्मा तुरंत सक्रिय हुईं। उन्होंने जल निगम के जूनियर इंजीनियर बिष्ट से संपर्क साधकर समस्या का समाधान करवाया। साथ ही खुद भी निरीक्षण किया।

जताया आभार

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलापूर्ति पाइप को सुरक्षित तरीके से ढंककर मरम्मत कार्य तत्काल शुरू किया जाए, जिससे नागरिकों को राहत मिले। जल निगम की टीम ने तत्परता दिखाते हुए पाइप की मरम्मत कार्य शुरू किया और कम समय में समस्या दूर गयी। जिस पर लोगों ने पार्षद व टीम का आभार जताया।