अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान जारी है।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में दिनांक 16/04/2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम म0कानि0 दौपदी सुयाल, म0कानि0 सुदेश व म0होमगार्ड बबीता ने विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीवन धाम में स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस टेक्निक सिखायी, जो विषम परिस्थिति में उपयोग में लाकर स्वंय के बचाव के लिए सहायक सिद्ध होगी। साथ ही साइबर ठगी, यातायात नियमों,डायल 112 ,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नवीन कानूनों, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी।