अल्मोड़ा: स्व. योगेश तिवारी मेमोरियल नाइट क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 24 जून से, एन. टी. डी. क्रिकेट क्लब ने बैठक कर आयोजन की तिथि की घोषित, जानें पंजीकरण की अन्तिम तिथि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रविवार दिनांक 18/06/2023 को एन.टी.डी क्रिकेट क्लब के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय योगेश तिवारी मेमोरियल नाइट क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 24/06/23 से किया जाना तय हुआ है।

विजेता टीम को मिलेगी 21000 की धनराशि और ट्रॉफी

जिसमें विजेता टीम को ₹21000 तथा उपविजेता टीम को 11000 और दोनों टीमों को चमचमाती ट्राफी दी जाएगी जिसमें पंजीकरण की अंतिम तिथि 20/6/2023 रखी गई है। इस वर्ष बेहतर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इच्छुक खेल प्रेमी अंतिम तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण करा लें।

उपस्थित रहे

इस दौरान बैठक स्थानीय लोगों सहित क्लब के कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित सौरभ वर्मा ,रक्षित तिवारी , करन शैली , सूरज सिंह ठठोला , कुनाल शैली, राजीव शैली गिरीश धवन , मुकेश नेगी , राजू बिष्ट, पंकज कांडपाल, भुवन तिवारी, दीपेंद्र परिहार ,धीरेंद्र मर्तोलिया, धर्मेंद्र बिष्ट रोहित कपूर, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।