अल्मोड़ा: सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लंबित बिलों के भुगतान नहीं होने पर विक्रेताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लंबित बिलों का भुगतान ना होने से गल्ला विक्रेताओं में आक्रोश व्याप्त है। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शीघ्र बिलों का भुगतान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की चेतावनी दी।

गल्ला विक्रेताओं के लंबित बिलों का 13 माह से नहीं किया गया भुगतान

नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष संजय साह ने कहा कि गल्ला विक्रेताओं के लंबित बिलों का 13 माह से भुगतान नहीं किया गया है। कई बार के आंदोलन के बाद पूर्वमें प्रशासन से वार्ता के बाद एक महीने में उनके बिलों के भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अब तक बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। जिस कारण गल्ला विक्रेताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है।

जल्द लंबित बिलों के भुगतान की उठाई मांग

साह ने कहा है कि बिलों का भुगतान ना होने के कारण गल्ला विक्रेता आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन बार बार की मांग के बाद भी प्रशासन से उन्हें आश्वासनों के सिवा कुछ नहीं मिल रहा है। कहा है जल्द लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो, समस्त गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।

मौजूद रहे

बैठक में केशर खनी, दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, अभय साह, प्रकाश भट्ट, संदीप नंदा, दीपक साह, पान सिंह, प्रमोद कुमार, विपिन तिवारी, नारायण सिंह, राजेंद्र लटवाल, बिशन, हेमा पांडे, पूरन मेहरा, गोविंद फर्त्याल, भूपाल सिंह, इंदर डसीला, नवीन सुयाल, देवेंद्र कुमार समेत कई विक्रेता मौजूद रहे।