अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) के सम सेमेस्टर (Even Semester) की परीक्षाएं आयोजित होनी है।
परीक्षा का आयोजन
जानकारी के अनुसार जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मई के दूसरे सप्ताह से परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का पोर्टल खोल दिया गया है। सभी संबंधित छात्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। विवि ने फॉर्म भरने के लिए 28 अप्रैल की तिथि अंतिम निर्धारित की है। वहीं परीक्षा की समय सारणी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में मई के दूसरे हफ्ते से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, जानें